Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2026 03:24 PM

पानीपत में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बंटी नाम के युवक ने पानीपत फ्लाई ओवर से जीटी रोड पर वाहनों के ऊपर नोटो की बरसात कर दी। वीडियो वायरल होते ही पानीपत पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर दिया।
पानीपत ( सचिन शर्मा ) : पानीपत में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बंटी नाम के युवक ने पानीपत फ्लाई ओवर से जीटी रोड पर वाहनों के ऊपर नोटो की बरसात कर दी।
वीडियो वायरल होते ही पानीपत पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर दिया। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि जीटी पर पैसे फेंकने से कोई हादसा हो सकता था। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पानीपत में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ युवक 10 रुपए की नोटों की गड्डी पुल से नीचे फेंकते हुए नजर आ रहे हैं और नीचे भारी ट्रैफिक के बीच लोग अपने वाहन रोकर रुपए उठाने में लग जाते हैं। गनीमत यह रही कि सड़क पर चल रही गाड़ियों से कोई हादसा नहीं हुआ।