पानीपत में मानवता हुई शर्मसार, हावड़ा-कालका एक्सप्रेस में लावारिस मिला ढाई महीने का बच्चा; मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 29 Jun, 2026 11:28 AM

two and a half month old baby found abandoned on howrah kalka express

पानीपत से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से कालका जाने वाली हावड़ा-कालका एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में लगभग ढाई महीने का एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला।

पानीपत : पानीपत से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से कालका जाने वाली हावड़ा-कालका एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में लगभग ढाई महीने का एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला। 

मिली जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची, तो साथ सफर कर रहे यात्रियों ने देखा कि काफी देर तक बच्चे के पास कोई नहीं था। यात्रियों की सूचना पर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले गई। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस को मौके से एक बैग भी मिला है, जिसमें बच्चे के कपड़े और दूध था। सीट के पास एक ट्रेन टिकट भी मिला है। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति और उसके परिजनों की पहचान की जा सके। मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!