पानीपत में मां के सामने मासूम का अपहरण, पिस्तौल दिखाकर घर से उठा ले गए बदमाश; CCTV में कैद वारदात

Edited By Harman, Updated: 22 Jun, 2026 05:05 PM

innocent child abducted in front of mother in panipat

पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण

पानीपत ( सचिन शर्मा ) : पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 15 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर पिस्तौल के बल पर घर से अपहरण कर लिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी की मां को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे किशोरी अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक घर पहुंचे और कथित रूप से किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। जब किशोरी की मां ने विरोध किया और बेटी का हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया और धक्का देकर अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो गए।

इधर घटना के बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी अपहरण का मामला दर्ज हो चुका है, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखाई दिया कि रास्ते में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी बाइक पर बैठाया था। तीनों आरोपियों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर नामजद आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!