Edited By Harman, Updated: 01 Jul, 2026 11:04 AM

पानीपत से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां गांव मचूरी में 18 वर्षीय भतीजे ने की 40 वर्षीय चाचा की हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।
पानीपत ( सचिन शर्मा ) : पानीपत से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां गांव मचूरी में 18 वर्षीय भतीजे ने की 40 वर्षीय चाचा की हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 40 वर्षीय सुशील के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक सुशील गली से अपने घर की ओर आ रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे भतीजे अभिषेक ने पहले अपने मुंह को कपड़े से लपेटा और फिर चाचा पर पत्थर की ओखली से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा भतीजा मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले मोबाइल चोरी से विवाद शुरू हुआ था। उसके बाद रंजिश रखते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।