छेड़खानी केस में समझौता:पवन सिंह को अंजलि राघव ने किया माफ, अब महिला आयोग के निशाने पर आए 'साइबर बुलीज'!

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2026 02:17 PM

settlement in molestation case anjali raghav forgives pawan singh

फरीदाबाद में गुरुवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के खिलाफ लगाए गए छेड़खानी के आरोपों को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता अंजली राघव आयोग के सामने पेश हुईं और अपना पक्ष रखा

फरीदाबाद(अनिल राठी):   फरीदाबाद में गुरुवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के खिलाफ लगाए गए छेड़खानी के आरोपों को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता अंजली राघव आयोग के सामने पेश हुईं और अपना पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान अंजली राघव ने आयोग के सामने कहा कि उन्होंने पहले जो आरोप लगाए थे, अब वे उन्हें आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर उनसे माफी मांग ली थी। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह को माफ कर दिया है और अब उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं है।

PunjabKesari
अंजली राघव ने आयोग को यह भी बताया कि लखनऊ में स्टेज पर हुई घटना के बाद कुछ लोगों ने उस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी फोटो और मोबाइल नंबर को पोर्न साइट्स पर भी डाल दिया, जिससे उन्हें काफी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। अंजली ने आयोग से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की सुनवाई रेनू भाटिया की अध्यक्षता में हुई।

PunjabKesari

अंजली राघव का पक्ष सुनने के बाद आयोग ने इस केस से पवन सिंह का नाम हटाने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर अंजली राघव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे या वीडियो वायरल कर रहे थे, उनके नाम मामले में शामिल किए जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला आयोग ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को पंचकूला में तय की है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन लोगों के नाम इस मामले में दर्ज किए गए हैं, उन्हें अगली सुनवाई में आयोग के सामने पेश होना होगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!