Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2026 12:49 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक की फ्रांस में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों ने सरकार से शव भारत लाने की गुहार लगाई है।
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक की फ्रांस में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों ने सरकार से शव भारत लाने की गुहार लगाई है।
मृतक की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ सोनू (35) निवासी नारायणगढ़ मोहल्ला इस्माइलाबाद के रूप में हुई है। वह फ्रांस के पेरिस में रहकर रंग-पुताई का काम करता था। गुरमेल अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है।
5 साल पहले गया था फ्रांस
परिजनों के अनुसार गुरमेल करीब 2021 में काम की तलाश में फ्रांस गया था। लगभग तीन महीने पहले वह घर आया था और परिवार के साथ समय बिताने के बाद 11 मार्च को वापस फ्रांस लौट गया था। उसने घर से जाते समय दिवाली के आसपास दोबारा लौटने की बात भी कही थी।
बताया जा रहा है कि 19 मार्च को गुरमेल पेरिस में अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अब सरकार से अपील कर रहे हैं कि गुरमेल सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)