तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसे में एक ही घर के दो चिराग बुझे, परिवार पर टूटा कहर

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Mar, 2026 01:58 PM

high speed proved fatal two lamps of the same house were extinguished in a road

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही घर के 2 चिराग

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही घर के 2 चिराग बुझा दिए। मंगलवार की सुबह फतेहाबाद के जाखल के रहने वाले जिंदल परिवार के लिए काल बनकर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक भाई विशाल (30) और हिमांशु (25) हैं। दोनों ही दिड़बा मंडी में एक शादी में गए थे। बाद में वे कार में घर लौट रहे थे तभी एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे पंजाब में संगरूर जिले के मूनक में बंगा गांव के पास हुआ जहां बिजली ग्रिड के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर की आवाज इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग डर गए।

हादसे के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों भाई लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़े थे और 4 लोग घायल हो गए। दोनों को जब अस्पताल ले जाया गया तो इससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        



 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!