हरियाणा में खेलों का 'महाकुंभ': 1247 खेल नर्सरियों को मिली मंजूरी, इन 2 जिलों की चमकी किस्मत

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2026 06:16 PM

1 247 sports nurseries approved in haryana

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 1247 खेल नर्सरियों की सूची जारी की गई है। इसमें रोहतक को पहली बार 75 खेल नर्सरियां मिली हैं।

रोहतक: खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 1247 खेल नर्सरियों की सूची जारी की गई है। इसमें रोहतक को पहली बार 75 खेल नर्सरियां मिली हैं।

रोहतक पिछले साल 34 नर्सरियां अलॉट हुई थीं। इस बार 75 नर्सरियां जिले को मिली हैं। इनमें से 40 नर्सरियां सरकारी स्कूलों, 32 पंचायतों और तीन निजी स्कूलों को मिली हैं। यहां जल्दी ही खेल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

अंबाला को 22, भिवानी को 85, चरखी दादरी को 29, फरीदाबाद को 66, गुरुग्राम को 36, हांसी को 14, हिसार को 135, झज्जर को 51, जींद को 116, कैथल को 115, करनाल को 70, कुरुक्षेत्र को 41, महेंद्रगढ़ को 34, मेवात को 36, पलवल को 92, पंचकूला को 15, पानीपत को 47, रेवाड़ी को 55, सिरसा को 55, सोनीपत को 68, यमुनानगर को 34 नर्सरियां दी गई हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!