हरियाणा में 2 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट: आज हर जगह बरसेगा पानी...गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 09:04 AM

orange alert for rain in haryana for two days

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन पश्विमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव के कारण दो दिन आज और कल मौसम खराब रहेगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन पश्विमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव के कारण दो दिन आज और कल मौसम खराब रहेगा। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में ज्यादा असर रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश में बुधवार शाम रेवाड़ी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे जबकि गुरुग्राम भिवानी, हिसार, सिरसा, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश देखने को मिली थी। 

हरियाणा में अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 मार्च को राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.7°C महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31°C के बीच रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!