Haryana Weather: हरियाणा में बारिश से लौटी ठंड; कई जिलों में छाया घना कोहरा...कई ट्रेनें हुई लेट

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2026 09:59 AM

rain brings cold to haryana dense fog engulfs several districts

हरियाणा में दो दिन बारिश के बाद कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी रही।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में दो दिन बारिश के बाद कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी रही। इसके साथ ही हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम में भी जबरदस्त धुंध रही। लगातार बारिश, बादल और ठंडी हवा चलने से सुबह- शाम ठंड बढ़ गई है। वहीं आज धुंध के कारण 18 ट्रेनें लेट हो गई। 

दिन के तापमान में गिरावट जारी

बीते दिन शुक्रवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश और घने बादलों के कारण दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 19°C के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 10°C कम है। करनाल, हिसार और रोहतक में तापमान 22 से 23°C के बीच रहा।

इस जिले की रात रही सबसे ठंडी

वहीं सोनीपत में सबसे कम रात का न्यूनतम तापमान 14.3°C दर्ज किया गया। करनाल में 15.3°C, हिसार में 15.9°C और गुरुग्राम में 17°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। बारिश और बादलों के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!