हरियाणा के इस जिले के अस्पतालों को मिलेगी बड़ी सौगात, MRI सेवा होगी शुरू...

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 07:44 PM

hospitals in this district of haryana to receive a major boost mri services set

जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के तहत अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ कुरुक्षेत्र के मरीजों को भी मिलेगा।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के तहत अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ कुरुक्षेत्र के मरीजों को भी मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के कई जिलों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर MRI सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी गई है। इससे मरीजों को महंगे प्राइवेट सेंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सस्ती दरों पर जांच उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के जिला नागरिक अस्पताल में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड क्लीनिंग सेवाएं शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इससे अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन योजनाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि कुरुक्षेत्र के लोगों को समय पर आधुनिक और किफायती इलाज मिल सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!