हाइड्रोजन प्लांट में फिर 'ब्रेक', इस वजह से थमा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल...

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2026 03:04 PM

trials for the country s first hydrogen train brought to a standstill due

हाइड्रोजन प्लांट में लगा इलेक्ट्रोफायर दोबारा खराब होने से गैस आ रही हाइड्रोजन ट्रेन का उत्पादन प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर ट्रेन के ट्रायल शेड्यूल पर पड़ा है और निर्धारित समय पर परीक्षण नहीं हो सका।

जींद: हाइड्रोजन प्लांट में लगा इलेक्ट्रोफायर दोबारा खराब होने से गैस आ रही हाइड्रोजन ट्रेन का उत्पादन प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर ट्रेन के ट्रायल शेड्यूल पर पड़ा है और निर्धारित समय पर परीक्षण नहीं हो सका।

इलेक्ट्रोफायर हाइड्रोजन गैस तैयार करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। इसके खराब होने से प्लांट में गैस बननी बंद हो गई है। ऐसे में ट्रेन के संचालन और ट्रायल को फिलहाल टालना पड़ा। तकनीकी टीम ने खराबी को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। वहीं,हाइड्रोजन ट्रेन फिलहाल दिल्ली में है जहां ट्रेन की मरम्मत की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार जैसे ही सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) का दौरा फाइनल होगा उसके बाद ट्रेन को वापस जींद लाया जाएगा
और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीआरएस की मंजूरी के बाद ही ट्रेन के नियमित संचालन का रास्ता साफ होगा। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को लेकर सभी आवश्यक मानकों का नि पालन किया जा रहा है। तकनीकी क खामियों को दूर कर ट्रायल को सफल स बनाने के प्रयास जारी हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!