हरियाणा पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक, 3 महीने में 6,000 से अधिक आपत्तिजनक URL पर चला 'हंटर'

Edited By Isha, Updated: 11 Apr, 2026 02:21 PM

haryana police launches digital strike hunter

डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक अभूतपूर्व अभियान चलाया है। पिछले तीन महीनों के भीतर पुलिस की साइबर सेल ने 6,083

चंडीगढ़: डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक अभूतपूर्व अभियान चलाया है। पिछले तीन महीनों के भीतर पुलिस की साइबर सेल ने 6,083 आपत्तिजनक URL को ब्लॉक या डिलीट करवाकर इंटरनेट की दुनिया में बड़ी सफाई की है।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देशों और पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर की देखरेख में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही गंदगी और भ्रामक जानकारी पर नकेल कसना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले या युवाओं को अपराध की ओर धकेलने वाले कंटेंट के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। हरियाणा पुलिस की साइबर टीमों ने 24 घंटे मॉनिटरिंग के जरिए उन लिंक्स को चिन्हित किया जो समाज की शांति और मर्यादा को भंग कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!