Edited By Krishan Rana, Updated: 31 May, 2026 05:21 PM

Kurukshetra news, Somnath Swabhiman festival, Somnath temple, CM Saini, religious news, special train
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने के उद्देश्य से "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 8 जून को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र लाभार्थी 6 जून तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रा के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए पात्र नागरिकों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया गया है।
यह रहेंगी शर्ते
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लाभार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। यात्रा के दौरान सभी लाभार्थियों को अपना मेडिकल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में यात्रा का लाभ ले चुके वरिष्ठ नागरिक इस बार योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
यात्रा संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)