3 दिन बाद मिला भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का शव, 10K.M. आगे मिली बॉडी...3 बहन-भाईयों में सबसे छोटा था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2026 01:08 PM

body of youth who fell into bhakra canal found after 3 days

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में भाखड़ा नहर में गिरे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। शव तीन पुल क्रॉस कर आगे निकल गया। करीब 10 किलोमीटर दूर पर डुमा वाले पुल के पास डेडबॉडी मिली।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में भाखड़ा नहर में गिरे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। शव तीन पुल क्रॉस कर आगे निकल गया। करीब 10 किलोमीटर दूर पर डुमा वाले पुल के पास डेडबॉडी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम तक संस्कार किया जाएगा

बता दें कि वीरवार शाम को भूना के वार्ड नंबर-13 निवासी राहुल अपनी कार सहित भाखड़ा नहर में गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह डूब गया और पानी के साथ बह गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और भूना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर को भी बुलाया गया और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राहुल नहीं मिला। इसके बाद उसकी नहर में तलाश शुरू की गई। अब उसकी डेडबॉडी बरामद कर ली गई है। परिजनों के अनुसार राहुल भूना में एक हेयर सैलून पर काम सीख रहा था। मृतक राहुल तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!