Edited By Krishan Rana, Updated: 26 May, 2026 05:53 PM

हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून व्यवस्था, NCRB आंकड़ों
चंडीगढ़ : हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून व्यवस्था, NCRB आंकड़ों और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत पुलिस विभाग की अहम बैठक ली, जिसमें कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। DGP ने बताया कि मुख्यमंत्री की बैठक के बाद पुलिस विभाग ने सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
DGP अजय सिंघल ने कहा कि 750 करोड़ रुपये पुलिस को सेक्शन हुआ है जो अगले 2 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे। इससे पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने और जांच प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलेगी। DGP ने कहा कि वर्ष 2024 के NCRB आंकड़े जारी होने के बाद हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि कई तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा उन राज्यों में शामिल है जहां लगभग हर तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज की जाती है। बिजली चोरी और मिसिंग केस जैसे मामलों में भी हरियाणा पुलिस केस दर्ज करती है, जबकि कई राज्यों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि NCRB आंकड़ों में इसी कारण अपराध के मामले अधिक दिखाई देते हैं।
DGP ने बताया कि यदि बिजली चोरी के मामलों को NCRB आंकड़ों से अलग कर दिया जाए तो हरियाणा अपराध के मामले में 9वें स्थान पर पहुंच जाता है। वहीं यदि मिसिंग केस के मामलों को भी हटाया जाए तो राज्य 10वें स्थान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि NCRB द्वारा हरियाणा को पांचवें स्थान पर दिखाने के पीछे ऐसे मामलों की संख्या प्रमुख कारण है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)