रोहतक में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या...दिल दहला देगी वजह

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 May, 2026 08:27 PM

horrific incident in rohtak elderly man beaten to death with sticks  the reaso

रोहतक से रुपयों के लालच में किसी की जान ले लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने

रोहतक : रोहतक से रुपयों के लालच में किसी की जान ले लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक गांव मोखरा में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने गली में बुजुर्ग का शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों (एफएसएल) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचानमोखरा गांव के निवासी ओमबीर (60) के रूप में हुई है। मृतक ओमबीर के बेटे सोनू ने बताया कि उनके परिवार ने वर्ष 2023 में अपने ही पड़ोस में रहने वाले अजय और उसकी बहन रिंपी को अपनी एक एकड़ कृषि भूमि 20 लाख रुपये में बेची थी। तय शर्तों के तहत जमीन की रजिस्ट्री भी आरोपियों के नाम कर दी गई थी, लेकिन रजिस्ट्री होने के बाद आरोपियों की नीयत डोल गई। वे लगातार टालमटोल करते रहे और आज तक उन्होंने जमीन की बकाया रकम का भुगतान नहीं किया।

सोनू ने आगे बताया कि जब भी उनका परिवार पैसे मांगता, तो आरोपी भाई-बहन और उनका पूरा कुनबा गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता था। इसी साल 22 अप्रैल को भी जब पैसों का तकादा किया गया, तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर सोनू का हाथ तोड़ दिया था।

इस बात का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे आरोपी अजय और रिंपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर के बाहर बुजुर्ग ओमबीर को अकेले घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी उन्हें गली में ही छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने सोनू की लिखित शिकायत पर मुख्य आरोपी अजय, उसकी बहन रिंपी, फूल सिंह, बिमलेश, फूल सिंह के भाई माडू और उसके बेटे मोनू सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!