Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2026 09:55 AM

बहादुरगढ़ में जूते और गद्दा बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से 2 श्रमिक झुलस गए। झुलसी हुई हालत में दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक...
बहादुरगढ़ (प्रवीण) : बहादुरगढ़ में जूते और गद्दा बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से 2 श्रमिक झुलस गए। झुलसी हुई हालत में दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक रैफर किया गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के शहजानहापुर निवासी मोनू और कानपुर निवासी दीपक काम के दौरान झुलसे। एचएसआइआइडीसी सेक्टर-17 की 261 नम्बर फेक्ट्री में श्रमिक झुलसे। 262 नम्बर फैक्ट्री में भी आग लगी। गद्दे शांति इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में बनाए जाते हैं। काम के दौरान हादसा हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। झज्जर, रोहतक और दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)