Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2026 09:28 AM

विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में भाग लेने का सपना टूट चुका है। वह एशियाई खेलों के लिए दिल्ली में हुई ट्रायल के दौरान हार गईं। सेमिफाइनल में जींद के चाबरी गांव की बेटी मीनाक्षी ने विनेश को 6-4 के अंतर से हराया।
हरियाणा डेस्क : विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में भाग लेने का सपना टूट चुका है। वह एशियाई खेलों के लिए दिल्ली में हुई ट्रायल के दौरान हार गईं। सेमिफाइनल में जींद के चाबरी गांव की बेटी मीनाक्षी ने विनेश को 6-4 के अंतर से हराया।
जानें विनेश फोगाट का हराने वाली मीनाक्षी के बारे में
बता दें कि मीनाक्षी गोयत भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं और साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता प्रेम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। मीनाक्षी की दो बहनें और एक भाई हैं। जबकि मां गृहणी है।
एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतेगी मीनाक्षी
मीनाक्षी जींद की बेटी हैं जबकि विनेश फोगाट की शादी जींद के गांव बख्ता खेड़ा में हुई है। विनेश फोगाट जीद की बहू है। एशियाई खेलों की ट्रायल को लेकर चाबरी गांव में उत्साह का महौल था। ग्रामीणों को विश्वास था कि उनकी बेटी मीनाक्षी इसमें सफलता हासिल करेगी। मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट जैसी दिग्गज खिलाड़ी को हरा कर अपनी सफलता की शुरूआत कर दी है। ग्रामीणों का विश्वास है कि मीनाक्षी देश के लिए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)