नशा तस्करों का दुस्साहस: एंटी नारकोटिक्स टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 2 सिपाही गंभीर घायल

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2026 11:35 AM

lethal attack with sticks and batons on anti narcotics team

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस टीम का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी।

फतेहाबाद: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस टीम का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी।

हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को नागरिक अस्पताल रतिया से उन्हें गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शहर थाना पुलिस ने सिपाही गुरदीप सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू कर दी है।


एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद में तैनात सिपाही गुरदीप सिंह ने बताया कि वह सिपाही रोहताश, एएसआई प्रेम कुमार, ईएसआई राजेंद्र सिंह और निरीक्षक साधुराम के साथ सरकारी वाहन में नशा रोकथाम अभियान के तहत रतिया क्षेत्र में मौजूद थे। टीम जब शिमलापुरी कॉलोनी में भगवंत सिंह उर्फ महंता के घर की तलाश में पहुंची। इसी दौरान गली में मौजूद लाभ सिंह से पूछताछ के बाद उसने भगवंत सिंह, प्रगट सिंह, सिप्पी और अन्य को बुलाकर पुलिस टीम के खिलाफ हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

इस हमले में सिपाही गुरदीप सिंह की बाईं आंख, दोनों हाथों की उंगलियों और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि सिपाही रोहताश के पैर में चोट लगी। इस दौरान मोबाइल भी टूट गया। बाद में निरीक्षक साधुराम अन्य स्टाफ के साथ पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने भगवंत सिंह उर्फ महंता, लाभसिंह, प्रगट सिंह, संदीप उर्फ सिप्पी व एक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता प्राथमिकी दर्ज की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!