Edited By Isha, Updated: 28 May, 2026 09:39 AM

वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती - टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत ने पहला स्थान हासिल किया
डेस्क: वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती - टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत ने पहला स्थान हासिल किया जबकि किर्गिस्तान दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। भारत की झोली में आने वाले तीन - स्वर्ण सहित आठ पदक हरियाणा के पहलवानों ने जीते हैं।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य मेडल - जीतकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। झज्जर के मोहित ने 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, हिसार के चंद्रमोहन ने 79 किलोग्राम और रोहतक के विक्की हुड्डा ने 97 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
इसी तरह सोनीपत के दीपक ने 61 किलोग्राम और झज्जर के पुनीत ने 92 किलोग्राम वर्ग और जींद के लकी ने 125 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। हिसार के दीपक ने 74 किलोग्राम और सचिन मोर ने 86 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।