NEET परीक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, CM सैनी खुद रख रहे नजर..अजय सिंघल की बैठक में बड़े फैसले

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2026 10:33 AM

haryana police on alert over neet exam cm saini personally monitoring the situa

हरियाणा में 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। नीट परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार निगरानी रखेगी। पुलिस मुख्यालय से भी परीक्षा के दौरान अजय सिंघल विशेष निगरानी रहेगी

चंडीगढ़: हरियाणा में 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। नीट परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार निगरानी रखेगी। पुलिस मुख्यालय से भी परीक्षा के दौरान अजय सिंघल विशेष निगरानी रहेगी। खुफिया तंत्र को विशेष रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

अजय सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीट परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के तंत्र को और मजबूत करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस प्रकरण को गंभीरता से निगरानी कर रहे हैं।

बैठक में प्रदेशभर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही राज्यस्तर पर विशेष अभियान शुरू करके विभिन्न जिलों में स्वयं लोगों को जागरूक करेंगे।

साथ ही मेडिकल स्टोर व केमिस्ट एसोसिशन के साथ नियमित बैठक करने के आदेश दिए हैं। केमिस्ट की दुकानों के स्टॉक, सीटीवीवी फुटेज की नियमित जांच हो। बीते 5 वर्षों में कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में कुल 3062 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है जबकि वर्ष 2023 से अब तक पीआईटी-एनडीपीएस के तहत 153 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी जिलों के अफसरों को आदेश दिए हैं कि 15 दिनों के अंदर इन अपराधों में संलिप्त लोगों के सत्यापन का विस्तृत ब्योरा भेजा जाए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!