मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, किशोरी को बातों में उलझा कमरे में ले गया था दरिंदा

Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2026 02:55 PM

accused who raped an innocent child was sent to jail

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात युवक द्वारा पड़ोस में रह रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी किशोरी को छत पर पानी के टंकी के पास बेहोसी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात युवक द्वारा पड़ोस में रह रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी किशोरी को छत पर पानी के टंकी के पास बेहोसी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। पल्ला थाना की पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु की और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

बातों में उलझाकर किशोरी को कमरे में ले गया था आरोपी 

जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उनके पड़ोस में बच्चे का जन्मदिन था। रात करीब 10 बजे उनकी बेटी जन्मदिन पार्टी में गई थी। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला एक युवक मिल गया। बातों में उलझाकर किशोरी को वह अपने कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गई तो उसे छत पर पानी की टंकी के पास छोड़कर फरार हो गया। जब किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की। ढूंढते हुए वे उस युवक के कमरे पर पहुंचे। वहां किशोरी छत पर बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई। उसे तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!