सावधान! हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, लोग घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें खबर

Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2026 07:31 AM

rain and storm alert issued for haryana today

हरियाणा में दो तीन दिनों से मौसम खराब है। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में दो तीन दिनों से मौसम खराब है। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन यानि शनिवार को भी कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। 

फिर दस्तक देगा पश्चिमी विक्षाभ 

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में 4 जून के पास एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। जिसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा। 

बारिश के बाद बढ़ी ठंड

बारिश के कारण राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में भी 1.1°C की कमी आई है, जो अब सामान्य से 2.6°C कम बना हुआ है। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 20.9°C दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 27.0°C और अंबाला में 26.6°C न्यूनतम तापमान रहा, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। वहीं बारिश के कारण हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 1.7°C की और गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 8.9°C नीचे चला गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!