हरियाणा DGP बोले- हरियाणा में लगातार घट रहा अपराध, 5 माह में 70 एनकाउंटर

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2026 03:48 PM

haryana dgp said  crime is continuously decreasing in haryana 70 encounters

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने मंगलवार को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 4-5 सालों में हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बेहतर हुई है।

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने मंगलवार को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 4-5 सालों में हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बेहतर हुई है। अपराध दर में 2023 में 0.7 फीसदी, 2024 में 13.3 फीसदी और 2025 में अब तक 5.8 फीसदी की कमी आई है। पिछले 4 महीनों में अकेले 9.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। चोरी-डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराध महिलाओं के खिलाफ अपराध और अनुसूचित की तुलना में लगभग 5 से 7 फीसदी की कमी आई है। अपराध, अपराध और एक सवाल पर डी.जी.पी. ने कहा कि 5 माह में 70 एनकाऊंटर हुए हैं। 3 पुलिसकर्मियों को भी इसमें गोली लगी है। एक आरोपी की मौत भी गुरुग्राम एनकाऊंटर में हुई है।

डी.जी.पी. सिंघल ने बताया कि हरियाणा सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए एक अलग एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ए.टी.एस.) बना रही है। इसमें आधुनिक संसाधन और विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान होंगे। यह दस्ता जल्द ही काम शुरू करेगा। पंचकूला और गुरुग्राम में ए.टी.एस. के अलग थाने खोले जाएंगे जहां आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच होगी। इस दस्ते की अगुवाई एक इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस करेंगे और उनके साथ 2-3 एस.पी. स्तर के अधिकारी भी होंगे। यह दस्ता गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेगा।

अभेद्य ऐप से जबरन वसूली के कॉल्स में कमी आई

डी. जी.पी. ने बताया कि हरियाणा पुलिस के मोबाइल ऐप अभेद्य को विदेशी नंबरों से आने वाले जबरन वसूली के कॉल और साइबर अपराध रोकने के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एस.टी.एफ. ने विदेश में रह रहे 20 कुख्यात अपराधियों को वापस भारत लाने में सफलता पाई है। डी.जी.पी. ने कहा कि नशा नैटवर्क तोड़ने के लिए विशेष टीमें और अलग पुलिस बल तैनात किया गया है। पी.आई.टी. एन.डी.पी.एस. कानून के तहत 150 बार-बार अपराध करने वाले लोगों पर कार्रवाई हुई है, जिससे हरियाणा इस श्रेणी में देश में पहले स्थान पर है।

पुलिस बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 750 करोड़ रुपए मंजूर

डी.जी.पी. ने बताया कि हरियाणा विजन 2030 और 2047 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक में अगले 2 सालों में पुलिस के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए 750 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इससे नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं का उपयोग हो सकेगा।

दुष्यंत विवाद पर बोले, छोड़ो अब पुराना हुआ किस्सा

पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हिसार पुलिस के विवाद को लेकर डी.जी.पी. ने कहा कि अब ये किस्सा पुराना हो चुका है। जांच रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट कर दी है। जो फैसला आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी। दुष्यंत का नंबर ब्लॉक करने के मुद्दे पर डी.जी.पी. ने कहा कि यह बात वो उन्हें क्लीयर कर चुके हैं, इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!