WFI का बड़ा फैसला: एशियाई खेल 2026 चयन ट्रायल्स के नियमों में बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिलेगा फिर मौका

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2026 11:48 AM

changes to selection trial rules for asian games 2026

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशियाई खेल 2026 के लिए होने वाले चयन ट्रायल में बड़ा बदलाव किया है। पहले 6 मई 2026 को जारी सर्कुलर में केवल राष्ट्रीय स्तर की कुछ प्रमुख प्रतियोगिताओं

चंडीगढ़: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशियाई खेल 2026 के लिए होने वाले चयन ट्रायल में बड़ा बदलाव किया है। पहले 6 मई 2026 को जारी सर्कुलर में केवल राष्ट्रीय स्तर की कुछ प्रमुख प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को ही ट्रायल में भाग लेने की अनुमति थी। 27 मई को जारी नए आदेश में हाल ही में संपन्न रैंकिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी ट्रायल में शामिल करने का फैसला किया गया है।

पहले ट्रायल के लिए 2025 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता ही पात्र थे। भारतीय कुश्ती में पिछले कुछ वर्षों से चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद होते रहे हैं। विशेष रूप से ओलंपियन विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष पहलवानों से जुड़े मामलों के बाद चयन में पारदर्शिता और सभी खिलाड़ियों को समान अवसर देने की मांग लगातार उठती रही है। इस माहौल में भारतीय कुश्ती संघ का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ ने अपने आदेश में कहा है कि यह निर्णय कुश्ती के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और सभी योग्य पहलवानों को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!