Haryana:  हरियाणा में गाड़ी खरीदने पर महिलाओं को टैक्स में मिलेगी छूट,  सीएम सैनी का बड़ा फैसला

Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2026 03:03 PM

women will get tax exemption on buying a car in haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत

डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अगर कोई महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उसे टैक्स में 1% की छूट मिलेगी, जिससे महिलाओं को गाड़ी खरीदने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर टैक्स में पहले से ही 20% की छूट मिल रही है, जिसे और बढ़ाया जाएगा, ताकि लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित हों और प्रदूषण कम हो।

इसके अलावा, नूंह, फरीदाबाद, अंबाला और गुरुग्राम में ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, ताकि अच्छे ड्राइवर तैयार हो सकें। सभी सरकारी बसों और टैक्सियों में ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाए जाएंगे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पैनिक बटन दबाने पर कंट्रोल रूम को पता चल जाएगा और तुरंत मदद भेजी जा सकेगी।

लोगों को बसों के बारे में जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए 15 अगस्त, 2026 तक एक मोबाइल ऐप शुरू किया जाएगा, जिससे बस कहां है और कब आएगी, यह पता चल सकेगा। इन सभी योजनाओं का मकसद महिलाओं को ताकत देना, प्रदूषण कम करना और लोगों के लिए परिवहन को आसान और सुरक्षित बनाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!