दुष्यंत चौटाला ने BJP पर साधा निशाना, केजरीवाल की बरी होने पर उठाए सवाल

Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2026 11:35 AM

dushyant chautala targets bjp

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी होने का हवाला देते हु

जींद(अमनदीप पिलानिया): जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी होने का हवाला देते हुए कहा कि "देर आए दुरुस्त आए"। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अपनी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जिसके चलते एक व्यक्ति को बिना आरोप सिद्ध किए कई महीने जेल में सजा काटनी पड़ी। 

उन्होंने कहा कि जजपा पहले से ही केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों पर सवाल उठा रही थी और अब सबके सामने सच्चाई आ गई है।दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी के उन मंत्रियों पर भी निशाना साधा जो संवैधानिक पदों पर बैठे हैं, लेकिन जनता के हितों की आवाज नहीं उठा पा रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को संवैधानिक पद पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है।हरियाणा सरकार पर बुजुर्गों की पेंशन काटने का आरोप लगाते हुए दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दावा कर रहे हैं कि किसी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी गई, लेकिन वास्तव में पिछले तीन महीनों से कई बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल द्वारा दिए गए बुजुर्गों के अधिकारों को बीजेपी सरकार छीन रही है। 

दुष्यंत ने ऐलान किया कि प्रभावित बुजुर्गों के सबूत वे मुख्यमंत्री को भेजेंगे और सरकार को पेंशन जल्द बहाल करने की मांग की।उन्होंने हरियाणा के आगामी बजट (2 मार्च को पेश होने वाले) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही यह बजट भी लोगों की समझ से बाहर हो सकता है।

नायब सैनी का यह दूसरा बजट है, देखना होगा कि हरियाणा की जनता को क्या नई सौगातें मिलती हैं।इसके अलावा, दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि 13 मार्च को जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन हांसी की अनाज मंडी में "हरियाणा जन चेतना दिवस महासम्मेलन" के रूप में मनाया जाएगा। जुलाना में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ की तरह ही हांसी में भी हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे और रिकॉर्ड तोड़ सम्मेलन होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!