हरियाणा में निकलेंगी बंपर भर्तियां, HSSC ने युवाओं से मांगे सुझाव, इसके जरिए युवा दें अपनी राय

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Mar, 2026 10:45 AM

hssc seeks suggestions from youth

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने पहले युवाओं से सुझाव मांगे है। पूर्व समय के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई कई भर्तियां कानूनी विवाद में उलझ कर सिरे नहीं चढ़ सकी हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने पहले युवाओं से सुझाव मांगे है। पूर्व समय के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई कई भर्तियां कानूनी विवाद में उलझ कर सिरे नहीं चढ़ सकी हैं। ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अब बीच का रास्ता निकाल लिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से बताया कि आयोग द्वारा निकट भविष्य में भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कई विभागों के माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे।

हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद युवा अक्सर अपने सुझाव देते हैं। बहुत से युवा इसे लेकर अदालत में चले जाते हैं, जिससे हजारों युवाओं का नुकसान होता है। इससे आयोग को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए भर्तियों के विज्ञापन जारी होते ही युवा एक गूगल शीट के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को दे सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन सुझावों पर विचार विमर्श करके अगला निर्णय लिया जाएगा। आयोग के चेयरमैन ने इसके लिए आज ही एक गूगल फार्म भी जारी कर दिया है। हिम्मत सिंह ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों के अदालत में जाने से न केवल हजारों युवाओं का नुक्सान होता है बल्कि आयोग व सरकार को भी कई तरह की परेशानियां आती हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!