खेतों में आग का तांडव: अवशेष में लगी आग फसल तक पहुंची... किसान जिंदा जला

Edited By Imran, Updated: 16 Apr, 2026 05:19 PM

blaze spreads from crop residue to standing crops farmer burnt alive

गेहूं की कटाई के बाद अवशेषों में आग के केस बढ़ने लगे हैं। गांव ककरोई में खेतों में लगी आग को बुझा फसल बचाने की कोशिश में एक किसान उमेद सिंह (65) की मौत हो गई।

सोनीपत:  गेहूं की कटाई के बाद अवशेषों में आग के केस बढ़ने लगे हैं। गांव ककरोई में खेतों में लगी आग को बुझा फसल बचाने की कोशिश में एक किसान उमेद सिंह (65) की मौत हो गई।

थाना सदर पुलिस की जांच में सामने आया है कि उमेद सिंह बुधवार खेतों की तरफ गए थे। उन्होंने देखा कि उनके खेत के पास फसल कटने के बाद बचे अवशेषों में आग लगी है। आग गेहूं की फसल की तरफ बढ़ रही थी। उन्होंने उसको बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के चलते आग बढ़ती गई।

आसपास के किसान भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उमेद सिंह आग के बीच फंस चुके थे। कुछ ही मिनटों में वे खेत में ही जिंदा जल गए। बाद में खरखौदा से पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग बुझाई। ग्रामीणों ने बताया कि उमेद सिंह दो बेटियों के पिता थे। दोनों की शादी हो चुकी है। उनकी मौत के बाद लोगों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!