Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2026 07:38 PM

कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकता। कल देर शाम सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया।
अंबाला (अमन कपूर) : कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकता। कल देर शाम सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस रिजल्ट के साथ ही कई सपनों ने उड़ान भरी, लेकिन अंबाला के अनमोल नरूला की कहानी सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि हिम्मत, जज्बे और संघर्ष की मिसाल बन गई है।
अंबाला शहर के एक दृष्टिबाधित विद्यार्थी ने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाते हुए पूरे जिले में टॉप किया है। ये सिर्फ नंबर नहीं हैं ये उस मेहनत की कहानी है, जो हर अंधेरे के बावजूद रोशनी तलाशती रही, ये उस भरोसे की जीत है, जिसने हर चुनौती को पीछे छोड़ दिया और आज इस बच्चे ने ना सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे अंबाला का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस बारे में जब अनमोल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि AI और आज के दौर की तकनीक की मदद से उसने ये मुकाम हासिल किया है।
अनमोल ने बताया कि स्कूल में उनकी टीचर्स उन्हें काफी अच्छे से पढ़ाती है और उनकी हर तरह से मदद भी करती है। उनके लिए खास तौर पर रिकॉर्डर चलाया जाता है ताकि जो भी अध्यापिका पढ़ाए, वह रिकॉर्ड हो जाए। इसके बाद में घर पर भी आसानी से रिकॉर्डिंग को सुनकर अपने टॉपिक को कंप्लीट करते हैं। उन्होंने अपने अच्छे अंकों का श्रेय अपने अध्यापक और अपने माता-पिता को दिया है। इस दौरान उनके स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि वे हर बच्चे पर ऐसे ही ध्यान देते हैं। इस बार जिले में पहले और दूसरे स्थान पर उनकी ही स्कूल के छात्र आए हैं जो एक बहुत ही गर्व की बात है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)