मातम में बदली शादी की खुशियां, कार्ड बांटने निकली मां की हादसे में मौत...

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2026 07:08 PM

woman dies in faridabad accident

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के मकेश कॉलोनी में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी के कार्ड बांटने निकली मां सड़क हादसे का शिकार हो गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के मकेश कॉलोनी में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी के कार्ड बांटने निकली मां सड़क हादसे का शिकार हो गई। 

शादी का निमंत्रण देने जा रही थी महिला 

बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा सुरक्षित बताया जा रहा है।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!