Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Apr, 2026 10:08 PM

एमजी रोड पर स्थित सहारा मॉल में एक युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और वारदात को अंजाम दिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): एमजी रोड पर स्थित सहारा मॉल में एक युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह मामला दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था। उसकी पहचान संमित सिंह से हुई थी। आरोप है कि पांच दिसंबर 2023 को आरोपी संमित सिंह उसे गुरुग्राम के प्रसिद्ध सहारा मॉल में लेकर गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता का आरोप है कि नशीला पदार्थ पीने के बाद जब वह अर्धबेहोशी की हालत में आ गई, तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब पीड़िता ने विरोध किया,तो आरोपी ने लगातार शादी का वादा कर पीड़िता को गुमराह करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मॉल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है ताकि वारदात की कड़ियों को जोड़ा जा सके। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।