Haryana: किसानों को 15,000 मुआवजा और 2026 में नई जनगणना; पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बड़े ऐलान

Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2026 04:13 PM

major announcements by panchayat minister krishna lal panwar

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत के बुआना लाखू गांव में किसानों की जली हुई फसल का जायजा लेते हुए मुआवजे और आगामी प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण बयान दिए हैं।

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत के बुआना लाखू गांव में किसानों की जली हुई फसल का जायजा लेते हुए मुआवजे और आगामी प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण बयान दिए हैं। मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को रेखांकित किया।

 पानीपत के बुआना लाखू गांव में हुए अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए पंवार ने बताया कि इस घटना में 32 किसानों की कुल 85 एकड़ फसल जलकर राख हो गई है। प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को केवल 7,000 रुपये प्रति एकड़ मिलते थे। इस राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया था। अब प्रभावित किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी। विपक्ष द्वारा परिसीमन पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री पंवार ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 के कारण 2011 की गणना के बाद की प्रक्रिया में देरी हुई थी। 

सोनीपत निगम चुनाव: 'विनिंग कैंडिडेट' पर दांव
सोनीपत नगर निगम चुनाव के प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका पर बोलते हुए पंवार ने कहा कि वे जल्द ही सोनीपत का दौरा करेंगे। उनका मुख्य फोकस कार्यकर्ताओं से संवाद और उम्मीदवारों के बायो-डेटा के विश्लेषण पर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल उसी उम्मीदवार को टिकट देगी जिसकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जीतने की क्षमता (Winning Candidate) होगी।

"कानून से ऊपर कोई नहीं": रॉबर्ट वाड्रा पर तीखी टिप्पणी
भ्रष्टाचार के मामलों और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए पंवार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "देश में कानून सर्वोपरि है। कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, वह कानून से बच नहीं सकता। यदि जांच में वाड्रा का नाम आता है, तो निश्चित तौर पर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!