डंकी रूट का खौफनाक सच: न अमेरिका पहुंचे, न पैसे बचे; अब जान से मारने की धमकियां दे रहे एजेंट।

Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2026 01:58 PM

punjab family swindled out of 15 lakh on pretext of sending them to the us

जिले के पिहोवा क्षेत्र में ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंटों ने पंजाब के एक परिवार को अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपए हड़प लिए। परिवार को दुबई भेजने के बाद उन्हें अल-सल्वाडोर का...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के पिहोवा क्षेत्र में ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंटों ने पंजाब के एक परिवार को अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपए हड़प लिए। परिवार को दुबई भेजने के बाद उन्हें अल-सल्वाडोर का फर्जी वीजा और टिकट थमा दिए गए, जिसके चलते एयरपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया गया और बाद में वापस भारत लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिहोवा के ट्रैवल एजेंट समर और गैरी ने उसके बेटे पुष्पिंदर सिंह, पुत्रवधू अमनप्रीत कौर और पोती सरलीन को डंकी रूट से अलग-अलग देशों के रास्ते अमेरिका भेजने का भरोसा दिया था। इसके लिए एजेंटों ने कुल 54 लाख रुपए की मांग की थी।

जसवीर सिंह के अनुसार, एजेंटों ने सबसे पहले पासपोर्ट, फोटो और अन्य दस्तावेज मांगे और 10 लाख रुपए की डिमांड की। भरोसा करके उसने अलग-अलग समय पर करीब 15 लाख रुपए नकद और आरटीजीएस के माध्यम से एजेंटों को दे दिए। पैसे लेने के बाद एजेंट लगातार वीजा लगवाने के नाम पर टाल-मटोल करते रहे।

कुछ समय बाद एजेंटों ने पासपोर्ट वापस कर दिए, जिन पर दुबई का तीन-तीन महीने का वीजा लगा हुआ था। एजेंट समर ने भरोसा दिलाया कि दुबई से आगे अमेरिका भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस पर विश्वास करते हुए परिवार ने 23 नवंबर 2021 को बेटे, बहू और पोती को दुबई भेज दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दुबई पहुंचने के बाद भी एजेंटों ने अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए। बेटे से करीब 5 हजार यूरो और 2 हजार डॉलर भी ले लिए गए। बाद में एजेंट ने उन्हें अल-सल्वाडोर का वीजा और टिकट थमा दिए, लेकिन जब परिवार दुबई से अल-सल्वाडोर के लिए रवाना होने लगा तो एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वीजा और टिकट फर्जी पाए गए।

इसके बाद परिवार को वापस भारत लौटना पड़ा। जसवीर सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने एजेंटों से पैसे वापस मांगे तो आरोपी समर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कुछ समय बाद अमेरिका का वीजा लगवाने का झांसा देता रहा, लेकिन न तो वीजा दिलाया और न ही पैसे लौटाए। मामले में थाना सिटी पिहोवा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!