बड़ा तोहफा: पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिकों की समस्याओं का एक कॉल पर मिलेगा समाधान, खुल रहा सैंटर

Edited By Isha, Updated: 15 Apr, 2026 04:05 PM

problems of ex servicemen and paramilitary personnel to be resolved with a singl

हरियाणा सरकार ने पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक कर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को हल करने तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया है।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक कर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को हल करने तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया है।

सेना और अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक कर्मियों और उनके परिवारों को विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और सुविधाओं से संबंधित जानकारी आसानी से और शीघ्रता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर हरियाणा में एक विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसने सफलतापूर्वक अपना कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक कर्मी और उनके परिवार अपनी शिकायतों के निवारण या मार्गदर्शन के लिए सोमवार से शनिवार (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इस विशेष कॉल सेंटर के नंबर 0172-5210277 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक कर्मियों और उनके परिवारों से अपील की कि वे इस कॉल सेंटर सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्राप्त करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!