युवक को थार से कुचलने का मामला ; हत्यारोपी की मदद करने वाला एजेंट गिरफ्तार, 8 मामले में है दोषी

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Apr, 2026 02:57 PM

man crushed by thar agent who helped murderer arrested convicted in 8 cases

जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र में अमेरिका से लौटे युवक की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र में अमेरिका से लौटे युवक की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमनाथ (50) निवासी इस्माइलाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत अंबाला और करनाल में 8 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य आरोपी दीपांशु अभी भी फरार है। आरोप है कि दीपांशु ने थार गाड़ी से तीन बार साहिल (30) निवासी खेड़ी शीशगरां के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस दौरान उसने साहिल के साथ मौजूद उसके जीजा को भी टक्कर मारी थी।

DJ पर गाने को लेकर हुआ था विवाद
गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी निवासी शैमिन पंजरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साला साहिल कुमार 29 मार्च की रात एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसी कार्यक्रम में कॉलोनी का रहने वाला दीपांशु भी मौजूद था।

शादी के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर साहिल और दीपांशु के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था।  

हाईवे पर जीजा-साले को मारी टक्कर
शिकायत के अनुसार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 12:40 बजे वह अपने साले साहिल कुमार, दोस्त सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज के साथ हाईवे पर चम्मू चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान सामने से आई काले रंग की थार (HR 31 W 2645) ने साहिल और उसे टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद दीपांशु ने गाड़ी थोड़ी दूरी पर रोककर शीशा नीचे किया। जब उससे पूछा गया कि क्या वह किसी को मारना चाहता है, तो उसने कहा कि “अच्छा बच गया” और फिर गाड़ी को पीछे लेकर दोबारा साहिल के ऊपर से तीन बार चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अमेरिका से लौटने के बाद पहली बार आया था घर
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल साहिल को अंबाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साहिल करीब डेढ़ महीने पहले ही अमेरिका से अपने घर लौटा था और वह वहां एक स्टोर पर काम करता था।

आरोपी को छिपाने में मदद कर रहा था सोमनाथ
इस्माइलाबाद थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान सोमनाथ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि उसने मुख्य आरोपी दीपांशु को छिपने में मदद की थी और उसे आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई थी।

पुलिस के अनुसार सोमनाथ के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत अंबाला और करनाल में 8 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी दीपांशु की तलाश में छापेमारी कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!