Form-6 की डेडलाइन बढ़ी, निजी स्कूलों को आखिरी मौका... 535 स्कूलों का काम अभी भी लंबित

Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2026 05:24 PM

form 6 deadline extended last chance for private schools

निजी स्कूलों को फॉर्म-6 जमा करने के लिए शिक्षा विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए फीस डिटेल अपडेट करने की अंतिम तिथि अब 21 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी है। अभी तक कुल 9230 निजी स्कूलों

चंडीगढ़: निजी स्कूलों को फॉर्म-6 जमा करने के लिए शिक्षा विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए फीस डिटेल अपडेट करने की अंतिम तिथि अब 21 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी है। अभी तक कुल 9230 निजी स्कूलों में से 8695 स्कूलों (करीब 94.20 फीसदी) ने अपनी जानकारी पोर्टल पर दी है, लेकिन अभी भी 535 स्कूलों का काम लंबित है। इन्हीं स्कूलों को ध्यान में रखते हुए यह अंतिम मौका दिया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि इसके बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा। जो स्कूल तय समय तक फॉर्म 6 जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसमें एमआईएस पोर्टल की एक्सेस बंद करना और फीस रेगुलेशन लागू करना शामिल है। आईटी सेल को भी निर्देश दिए कि पोर्टल तय समय तक चालू रखा जाए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!