हिसार GJU यूनिवर्सिटी में सम्मेलन की अनुमति न मिलने पर छात्रों का तांडव, दिग्विजय की मौजूदगी में VC ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2026 04:43 PM

huge uproar in hisar gju university

हिसार की  गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में आज उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब छात्रों और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और पूरा कैंपस हंगामे का केंद्र बन गया।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार की  गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में आज उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब छात्रों और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और पूरा कैंपस हंगामे का केंद्र बन गया। यूनिवर्सिटी में आज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में छात्र वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।

बताया जा रहा है कि जेजेपी की युवा विंग यूनिवर्सिटी में एक सम्मेलन करना चाहती थी, लेकिन कुलपति नरसीराम बिश्नोई ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यक्रम को पास की यादव धर्मशाला में शिफ्ट किया गया। यादव धर्मशाला में छात्रों को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने वीसी के फैसले पर नाराजगी जताई और वीसी ऑफिस घेरने का ऐलान कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र और जेजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए वीसी ऑफिस पहुंच गए। जैसे ही प्रदर्शनकारी वीसी ऑफिस पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्र वीसी से बात कराने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन जब उन्हें रोका गया तो माहौल और बिगड़ गया। प्रदर्शनकारी गेट तक पहुंच गए और अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिस पर पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच कुलपति पिछले गेट से निकल गए, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया।

वहीं स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। महिला पुलिस की तैनाती पर दिग्विजय चौटाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि लड़कों के प्रदर्शन में महिला पुलिस को क्यों बुलाया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वीसी ऑफिस पर कब्जा कर लिया और जमकर नारेबाजी की। यह सरकार और उसके एजेंट छात्रों के सवालों से भाग रहे हैं। अगर जवाब नहीं दे सकते तो कुर्सी छोड़ दें। हम 27 तारीख तक का समय दे रहे हैं, वरना बड़ा आंदोलन करेंगे।

ये हैं मुख्य मांगें

छात्रों और जेजेपी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करना, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार, फीस में कमी, फैकल्टी की कमी पूरी करना और यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र की बहाली शामिल है। फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में  पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि प्रशासन और छात्रों के बीच यह टकराव आगे क्या मोड़ लेता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!