Haryana Budget: CM सैनी ने किसानों को लेकर किए बड़े ऐलान, मालामाल हो जाएंगे Farmers... देखिए डिटेल

Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2026 01:38 PM

cm saini made big announcements regarding farmers

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड...

डेस्क:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।



किसानों को मिलेगा ज्यादा बोनस
भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में अतिरिक्त 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण से प्रमाणित किसानों को अगले 5 वर्षों तक ₹10,000 प्रति एकड़ प्रति वर्षअनुदान मिलेगा ।देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ कर दी गई है। वहीं धान छोड़कर दालें, तिलहन और कपास उगाने वाले किसानों को ₹2,000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।



किसानों के लिए बनेंगी ग्रामीण हाट मंडियां
पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, चरखी दादरी व नारनौल की जिला मंडियों में जैविक किसानों को उपज बेचने के लिए विशेष स्थान मिलेगा। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2,000 महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण देकर ग्रामीण हाट और सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में फलों पर मुआवजा बढ़ाकर ₹50,000 और सब्जियों–मसालों पर बढ़ाकर ₹40,000 प्रति एकड़ कर दिया गया है । किसानों को सीधा बाजार देने के लिए प्रदेशभर में "ग्रामीण हाट मंडियां" स्थापित होंगी।



गन्ने की बिजाई पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
एकल आंख विधि से गन्ने की बिजाई पर प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति एकड़ किया गया है । मधुमक्खी पालन को सुरक्षित बनाने के लिए इसे मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल करेंगे। गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत 4 फीट दूरी पर चौड़ी कतारों में गन्ना रोपण पर प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रति एकड़। मत्स्य किसानों के लिए यमुनानगर, रोहतक व फरीदाबाद में ₹9 करोड़ से नई मृदा–जल परीक्षण लैब स्थापित होंगी।₹20 करोड़ से ज्योतिसर और सांपला के मछली बीज फार्मों का आधुनिकीकरण होगा।



4 नए राजकीय पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे
उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ की लागत से 100 पशुओं की क्षमता वाले आधुनिक डेयरी फार्म स्थापित होंगे। प्रदेश में 7 नए पशु औषधालय और 4 नए राजकीय पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे। हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा। दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के लिए रेवाड़ी और अंबाला में ₹300–₹300 करोड़ की लागत से 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दो नए मिल्क प्लांट बनेंगे। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हिसार व फरीदाबाद में ₹100 करोड़ की लागत से मछली मंडियां और करनाल में ₹50 करोड़ की लागत से मछली प्रसंस्करण इकाई स्थापित होगी। खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 8 नई फूड टेस्टिंग लैब स्थापित होंगी। साथ ही करनाल में ₹8 करोड़ से NABL प्रमाणित दूध व खाद्य परीक्षण लैब बनेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!