JJP Rally: हांसी में आज जेजेपी की रैली, अखिलेश यादव सहित ये बड़े नेता करेंगे शिरकत

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Mar, 2026 10:57 AM

jjp rally in hansi today

हांसी में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की आज प्रदेश स्तरीय जनचेतना रैली है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर यह रैली हांसी की नई अनाज मंडी रखी गई है।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की आज प्रदेश स्तरीय जनचेतना रैली है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर यह रैली हांसी की नई अनाज मंडी रखी गई है।

रैली में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा, राजस्थान से विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पंजाब से परमिंद्र सिंह ढींढसा सहित सिंगर हनी सिंह और मासूम शर्मा को रैली के लिए निमंत्रण भेजा गया है। रैली में कई सामाजिक संस्थाओं, खापों, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। रैली में व्यवस्थाएं संभालने के लिए जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के 500 वॉलियंटर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं प्रदेश स्तरीय रैली में पांच हजार कुर्सियां लगाई गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!