Edited By Manisha rana, Updated: 14 Mar, 2026 09:39 AM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त तहत हरियाणा के 15. लाख 86 हजार किसानों के खातों में 328 करोड़ रुपए डाले गए।
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त तहत हरियाणा के 15. लाख 86 हजार किसानों के खातों में 328 करोड़ रुपए डाले गए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में आयोजित राज्य स्तरीय पी. एम. किसान उत्सव दिवस में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम उपरांत मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा यह वित्तीय सहायता देश के किसानों को दिए गए भरोसे का प्रमाण है। यह उस संकल्प की पुनः पुष्टि है जो प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे अन्नदाता के कल्याण के लिए लिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)