सावधान! हरियाणा में Yellow Alert जारी, तेज हवाएं, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना...किसान रखें इन बातों का ध्यान

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Mar, 2026 08:34 AM

strong winds rain and hailstorm likely in haryana

हरियाणा में आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है। वीरवार को पंजाब में मौसम में बदलाव के चलते अमृतसर, पठानकोट, गुरुदासपुर में बारिश हुई।

हिसार : हरियाणा में आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है। वीरवार को पंजाब में मौसम में बदलाव के चलते अमृतसर, पठानकोट, गुरुदासपुर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वीरवार को हरियाणा में तापमान में गिरावट आई।

सर्वाधिक तापमान 36.7 डिग्री सैल्सियस पलवल का रहा। 24 घंटे में तापमान में 3.7 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट आ गई है। आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी और मार्च की शुरूआत में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी नहीं हुई और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा से बारिश नदारद रहीं जिससे दिन का तापमान 37 से 38 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। रात्रि तापमान भी 16 से 22.8 डिग्री सैल्सियस के बीच है।

वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 14 से 16 मार्च दौरान मौसम में आंशिक बदलाव से अंधड़ के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और छिटपुट ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता। किसानों को सलाह दी जाती है कि आने वाले दिनों मौसम परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए अपने कृषि कार्यों को अंजाम दे। जिन किसानों ने अपनी फसलें कटा ली हैं वे संरक्षित करें। क्योंकि मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल के पहले सप्ताह दौरान लगातार 3-4 सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणालिया सक्रिय होने की संभावना बन रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!