हरियाणा बोर्ड परीक्षा: नूंह में उड़नदस्ते की छापेमारी, नकल के 25 मामलों समेत कुल 26 केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 06:15 PM

haryana board exams flying squad raids in nuh 26 cases registered including 2

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में वीरवार को करवाई गई 12वीं की कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा में नकल के कुल 26 मामले पकड़ में आए और 3 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए।

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में वीरवार को करवाई गई 12वीं की कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा में नकल के कुल 26 मामले पकड़ में आए और 3 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए।

बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने बताया कि उन्होंने एवं अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते ने नूंह के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। वहां अनुचित साधन प्रयोग के 25 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा केन्द्र रावमावि फिरोजपुर नमक नूंह-16 (बी-2) पर परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के चलते 2 पर्यवेक्षक राधेश्याम एवं नाहिद प्रवीन को कार्यभार मुक्त किया गया।

ड्यूटी में कोताही पर 3 पर्यवेक्षकों पर गिरी गाज
रीक्षा के दौरान नूंह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रावमावि) फिरोजपुर नमक-16 (बी-2) केंद्र पर ड्यूटी में बड़ी लापरवाही सामने आई। इसके चलते बोर्ड अध्यक्ष ने परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों राधेश्याम और नाहिद प्रवीन को तुरंत कार्यभार मुक्त कर दिया।

इसी तरह की कार्रवाई भिवानी में भी देखने को मिली। अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने वैश्य वमावि दिनोद गेट भिवानी-26 (बी-1) परीक्षा केंद्र का रुख किया, जहाँ ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर महिला पर्यवेक्षक दीपिका को ऑन-ड्यूटी सस्पेंड (कार्यभार मुक्त) कर दिया गया। बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!