Haryana: जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के काफिले से टकराई स्कूटी, बुजुर्ग हुआ घायल

Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2026 04:34 PM

haryana scooty collides with jjp leader digvijay chautala s convoy

जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के काफिले के साथ आज एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। यह हादसा उस समय हुआ जब दिग्विजय चौटाला आगामी जेजेपी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हांसी-जींद रोड से गुजर रहे थे।

हांसी (संदीप सैनी): जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के काफिले के साथ आज एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। यह हादसा उस समय हुआ जब दिग्विजय चौटाला आगामी जेजेपी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हांसी-जींद रोड से गुजर रहे थे।

 
हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग, जिनकी पहचान बसाऊदिन (निवासी: दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी) के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बसाऊदिन अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर कोर्ट की तरफ जा रहे थे, तभी काफिले की एक गाड़ी के साथ उनकी टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसाऊदिन मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के तुरंत बाद दिग्विजय चौटाला के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला। घायल बुजुर्ग को पार्टी कार्यकर्ता की गाड़ी की मदद से बिना देरी किए हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!