दुखद: स्पीकर हरविंदर कल्याण की माता का हुआ निधन, 86 साल में ली अंतिम सांस

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Mar, 2026 08:34 AM

speaker harvinder kalyan s mother passes away

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण एवं हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त देवेंद्र कल्याण की माता जी का निधन हो गया है। स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण (86 वर्ष) का जीवन सादगी, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा से परिपूर्ण रहा।

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण एवं हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त देवेंद्र कल्याण की माता जी का निधन हो गया है। स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण (86 वर्ष) का जीवन सादगी, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा से परिपूर्ण रहा। वह स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह रोड की धर्मपत्नी थीं। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाज के गरीब, जरूरतमंद और दुखी लोगों की सहायता करने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई।

स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री तथा भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के दुख-दर्द में काम आते हुए और सेवा भाव के साथ समाज के बीच बिताया। उनकी नेक प्रवृत्ति और मानवीय संवेदनाओं का प्रभाव उनके परिवार पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

स्वर्गीय प्रेम कल्याण ने परिवार और समाज दोनों में शिक्षा को विशेष महत्व दिया। यही कारण है कि आज उनका पूरा परिवार सुशिक्षित, सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ तथा सेवा और दया के भाव से प्रेरित माना जाता है। उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक वर्गों में भी गहरा शोक व्याप्त है। हरियाणा के ऊर्जा,परिवान व श्रम मंत्री अनिल विज ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!