हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न, हरविन्द्र कल्याण ने सीएम, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी का किया धन्यवाद

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 09:23 PM

the budget session of the haryana legislative assembly concluded successfully h

हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी, जो विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा और बहस के साथ 18 मार्च तक चला।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सत्र के समापन अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गंभीर मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श के साथ-साथ स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सहमति और असहमति दोनों देखने को मिलीं। उन्होंने कहा कि यही लोकतंत्र की असली पहचान और उसकी खूबसूरती है। सत्र के दौरान बहसों के बीच हल्के-फुल्के किस्सों, चुटकुलों और शायरी के पल भी देखने को मिले, जिसने सदन के माहौल को संतुलित बनाए रखा।

उन्होंने सदन के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी माननीय सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सरकार एवं विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से उन कर्मचारियों के समर्पण भाव से कार्य की सराहना की, जिन्होंने सत्र के दौरान देर रात तक अपनी सेवाएं दीं।

अपने संबोधन के अंत में अध्यक्ष ने घोषणा की कि सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है। साथ ही, उन्होंने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों, मीडियाकर्मियों और दर्शक दीर्घा में मौजूद अतिथियों से राज्य गीत एवं राष्ट्रीय गान के लिए अपने स्थान पर खड़े होने का आग्रह किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!