कांग्रेस के सभी विधायक एक मंच पर नेता प्रतिपक्ष हुड्डा की कोठी पर नजर आए

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Mar, 2026 09:24 PM

all the congress mlas were seen on one platform at the residence of leader of op

कांग्रेस के सभी विधायक 37 एक मंच पर नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकारी कोठी पर

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): कांग्रेस के सभी विधायक 37 एक मंच पर नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकारी कोठी पर शुक्रवार को नजर आए।आखिरकार क्रास वोटिंग की आशंका के बीच राज्यसभा की दो सीटों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाने के लिए चंडीगढ़ में नेता विपक्ष के सरकारी आवास पर बैठक की। इस दौरान यहां पर हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पीसीसी चीफ राव नरेंद्र और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 37 विधायक मौजूद रहे। इतना ही ही नहीं कांग्रेस के सांसद भी पहुंचे हुए थे। दोपहर भोज के ठीक पहले चुनाव की रणनीति तैयार की गई और विधायकों को ट्रेनिंग भी दी गई।

खास बात यह है कि नेता विपक्ष के सरकारी आवास पर बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मबीर बौद्ध भी मौजूद रहे। घंटो चली मैराथन बैठक के दौरान मीडिया को दूर रखा गय था, बाहर आए सांसद और कुछ विधायकों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बैठक के बाद में पीसीसी चीफ राव नरेंद्र ने कांग्रेस पार्टी की बैठक में चुनाव की रणनीति बनाने, सभी विधायकों को चुनाव के संबंध में ट्रेनिंग देने संबंधी चर्चा हुई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के सभी विधायक 37 एक मंच पर हैं। किसी भी तरह की क्रास वोटिंग की बात नहीं है।

बैठक के बाद में  प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर के बाहर दो बसें खड़ी की गई थी। जिसमें सभी विधायक एक एक कर बैठे साथ पीसीसी चीफ राव नरेंद्र भी सवार हुए हैं। अहम बात यह है कि अधिकांश विधायक बस लेकर कहां जा रहे हैं, यह बताने से बचते रहे। हालांकि कुछ ने संकेत जरूर दिए की बाहर जा रहे हैं लेकिन यह नहीं बताया कि कहां लेकर जा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि विधायक हिमाचल रवाना होंगे और शिमला में ठहरेंगे।

बैठक के दौरान नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुडडा,  डा. रघुबीर कादियान, आफताब अहमद, विनेश फोगाट जुलाना, गीता भुक्कल, बीबी बतरा, राव दान सिंह, शकुंतला खटक, इलियास अहमद, कुलदीप वत्स, चंद्रमोहन बिश्नोई, शैली चौधरी, चौधरी निर्मल सिंह, पूजा चौधरी, रेणूबाला,  अकरम खन, रामकरण काला, अशोक अरोड़ा, मंदीप चट्टा, देवेंद्र हंस, विकस सहारण,आदित्य सुरजेवला, इंदूराज नरवाल, परमवीर सिंह, बलवान सिंह  दौलतपुरिया, जरैनल सिंह शीशपाल केहरवाला, गोकुल सेतिया, भरत सिंह बैनिवाल, नरेश शेलवाल, जस्सी पेटवाड़ा, चंद्रप्रकाश, राजबीर फरटिया, बलराम दांगी, मंजू चौधरी,  मामन खान, इलियास, इजरायल, रघुबीर सिंह तेबतिया आदि शामिल रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!