Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2026 12:46 PM

रीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) शाखा में लॉकर तोड़ने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और उनसे काफी देर तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और...
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) शाखा में लॉकर तोड़ने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और उनसे काफी देर तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेशकर जेल में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन बैंक मैनेजर प्रीति कटारिया, ए.के. सिंह, भावना नरवाल और विक्रेता नीरज शर्मा शामिल हैं। सूचना के अनुसार, विक्रेता नीरज शर्मा ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।
वीओ - एसबीआई बैंक के पीड़ित ग्राहक सी ए डी सी गर्ग और उनके मित्र सतीश मित्तल ने बताया की फरीदाबाद के सेक्टर 15 की एसबीआई ब्रांच के बैंक में वर्ष 2014 से उनका लॉकर था जिसमे ( इस लॉकर में लगभग एक किलो सोना और लगभग तीन किलो चांदी के आभूषण रखे थे। ) और जब उन्होंने तीस जनवरी 2026 को बैंक आकर देखा तो पाया की उनका लॉकर तोड़कर किसी अन्य को अलॉट कर दिया गया था और उसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी और मामले में जांच शुरू हो गयी थी जिसमे ताज़ा जानकारी सामने आयी है की चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिनमे प्रीती कटारिया जो उस समय की प्रबंधक थी और उनकी नीचे काम करने वाली भावना नाम की कर्मचारी और पूर्व मैनेजर अशोक सिंह व नीरज शर्मा जिसने उनका लॉकर तोड़ा था उनको गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया की इस मामले में ई ओ डबल यू के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच की टीम गहनता से जांच में लगी हुई है। उन्होंने बताया की चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नौ तारिख को हुई थी और आज पेशी होने के बाद माननीय न्यायालय ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है। वहीँ उन्होंने कहा की उन्हें केवल इस बात का मलाल है की इन चारो आरोपियों की गिरफ्तारी होने में चालीस दिन लग गए जबकि बैंक की अपनी इंटरनल रिपोर्ट में तीन लोगो की गलती मानी थी लेकिन अभी भी उन्हें उम्मीद है की उन्हें न्याय मिलेगा वहीँ रिकवरी पर उन्होंने कहा की आरोपियों को बिलकुल पता होगा की उनके परिवार की ज्वेलरी कहाँ गयी होगी अगर पुलिस अच्छे से पूछताछ करेगी तो आरोपी सच बोलेंगे और बताएँगे उनका सामान कहाँ गया।
वहीँ जब इस मामले में चारों की गिरफ्तारी होने के बाद फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने छुट्टी पर होने की बात कही वहीँ इस मामले में ऑफिशियल वर्जन देने से साफ़ इंकार कर दिया और कहा इस मामले में ऊपर उनके अफसरों ने इस मामले में मिडिया में बयान देने से मना किया है।