साहब को भारी पड़ी 'दवाई की मलाई': बिल पास करने के बदले ले रहे थे रिश्वत, चढ़े ब्यूरो के हत्थे

Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2026 11:36 AM

treasury clerk arrested for accepting bribe of rs 3 000 for passing medicine bil

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ट्रेजरी विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लिपिक ने दवाइयों के बिल पास करने के बदले तीन हजार रुपये की मांग की थी। बुधवार को टीम

फतेहाबादः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ट्रेजरी विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लिपिक ने दवाइयों के बिल पास करने के बदले तीन हजार रुपये की मांग की थी। बुधवार को टीम ने लघु सचिवालय परिसर में जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार जवाहर चौक स्थित पशु अस्पताल में कार्यरत पशुधन विकास सहायक सुनील बिश्नोई ने करीब 39 हजार रुपये की दवाइयों की खरीद की थी। नियमानुसार इन दवाइयों के बिल भुगतान के लिए ट्रेजरी विभाग में भेजे गए थे। आरोप है कि ट्रेजरी में तैनात लिपिक हीरालाल इन बिलों को पास करने में टालमटोल कर रहा था। बताया जा रहा है कि जब सुनील बिश्नोई ने बिलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तो लिपिक ने साफ तौर पर कहा कि बिल पास कराने के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर सुनील विश्नोई ने इस बारे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी। ब्यूरो की टीम ने पूरे मामले की जांच की और आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को टीम ने शिकायतकर्ता को तीन हजार रुपये देकर ट्रेजरी कार्यालय भेजा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!